पंजाब सरकार की स्मार्ट गवर्नेंस : एआई से 383 करोड़ रुपये की बचत और 10 हजार शिक्षकों को एआई ट्रेनिंग

Punjab News : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वीडियोग्राफी के माध्यम से राज्य की सड़कों का सर्वेक्षण करवाया। इस सर्वेक्षण में पाया गया कि 3,369 सड़कों में से 843 सड़कें बिल्कुल सही हालत में थीं, जिन पर पिछली सरकारें मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी थीं। इस बार एआई सर्वेक्षण के कारण सरकार को 383 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

एआई की मदद से पारदर्शिता और विकास

पंजाब सरकार ने न केवल सड़कों के निर्माण में एआई का उपयोग किया है, बल्कि पूरे सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए भी एआई को अपनाया है। जेलों में 252 करोड़ रुपये की ओवरहॉलिंग की जा रही है, जहां 5जी जैमर, एआई कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, पुलिसिंग और टैक्स सिस्टम में भी एआई का उपयोग किया जा रहा है।

शिक्षकों को एआई ट्रेनिंग

पंजाब सरकार ने 10,000 शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। इससे लाखों छात्रों को स्कूली स्तर पर ही एआई की ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे वे भविष्य में रोजगार पैदा करने वाले बन सकें। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एआई आधारित कोर्स शुरू हो चुके हैं, जिससे खेती से जुड़े परिवारों को भी तकनीकी शिक्षा मिल सके।

पंजाबी भाषा को विश्वस्तरीय पहचान

पंजाब सरकार ने पंजाबी भाषा को एआई में इंटीग्रेट करने का मिशन शुरू किया है, जिससे हमारी मातृभाषा को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए डिजिटल अवसर खुलेंगे। यह बदलाव केवल नीतियों का नहीं, सोच का है और इससे पंजाब के विकास में नई दिशा मिलेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img