Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 14 सिलेंडर बरामद

Hapur News : हापुड़ में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ रोड स्थित सर्वोदय कॉलोनी में एक मकान पर पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह को जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी कि सर्वोदय कॉलोनी निवासी मनोज गर्ग के मकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति विभाग और थाना हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की तो मकान के अंदर से कुल 14 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 11 कॉमर्शियल और 3 घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं। बरामद कॉमर्शियल सिलेंडरों में से चार पूरी तरह भरे हुए थे, जबकि अन्य आंशिक रूप से भरे पाए गए।

छापेमारी के दौरान आरोपी मनोज गर्ग से सिलेंडरों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इससे स्पष्ट हुआ कि सिलेंडरों का भंडारण नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था और कालाबाजारी की आशंका है।

पूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार ने इस संबंध में थाना हापुड़ देहात में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें