Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच विक्ट्री वन सेन्ट्रल सोसायटी के निवासियों ने रविवार सुबह मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया
ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच विक्ट्री वन सेन्ट्रल सोसायटी के निवासियों ने रविवार सुबह मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच विक्ट्री वन सेन्ट्रल सोसायटी के निवासियों ने रविवार सुबह मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया है। निवासियों ने सांसद, विधायक, पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि उनकी समस्याएं रोज बढ़ रही हैं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

रविवार को निवासियों ने एकजुट होकर मेंटेनन्स ऑफिस के बाहर एक बैनर-पोस्टर को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सोसायटी में अनगिनत समस्याएं हैं। सोसायटी में रूफ टॉप पार्क के एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत नहीं हुई जिससे प्रत्येक वर्ष की भांति आने वाले बरसात में फिर से पार्किंग और बेसमेंट तालाब बनेगा। कई भयावह एक्सपेंशन ज्वाइंट हैं जो बच्चों की जान के लिए खतरा हैं। पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, असेंबली एरिया, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म ये सब कुछ भी नहीं चलता। आग लगने की स्थिति में रास्ता ढूंढने के लिए जरूरी फायर पाथ मार्किंग तक नहीं है।पार्किंग के लिए रोजाना लड़ाई होती है क्योंकि बिल्डर ने अपना काम पूरा नहीं किया। क्लब और जिम ऐसा लगता है सिर्फ कागजों तक ही रहेंगे । पर्याप्त गार्ड या सीसीटीवी नहीं है। समिति की बिल्डिंग कुछ साल मे ही खंडहर सी लगने लगी है। प्लास्टर झड़ रहे हैं, सालों से पेंट नहीं हुआ। बिल्डिंग कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *