Noida Crime: नोएडा पुलिस ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

नोएडा पुलिस ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठ रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 6,90,000 रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन, 1 टैब और 1 पैन ड्राइव बरामद की गई है। इस गिरोह का शिकार करीब 200 से ज्यादा लोग हुए हैं, जिनसे 70,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूले गए थे। ठगी का खेल तब उजागर हुआ जब कुछ लोग अपने टिकट और वीजा के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां ताला लटका मिला।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी नियुक्ति पत्र और वीजा तैयार कर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था। इसके बाद डमी टिकट देकर लोगों को ऑफिस बुलाया जाता, और एक ही दिन में सभी ठग फरार हो जाते। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वे अपनी पहचान छिपाकर काम करते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img