Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

शौर्य दिवस के अवसर पर 25 वीर नारी सम्मानित

- देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों के महिला परिजनों को मिला सम्मान
भारतीय सेना के इन्फैंट्री निदेशालय ने वीर नारी सम्मान समारोह’ के दौरान बुधवार को चार वीर माताओं और 21 वीर नारियों को सम्मानित किया

नई दिल्ली, 23 अक्तूबर : भारतीय सेना के इन्फैंट्री निदेशालय ने वीर नारी सम्मान समारोह’ के दौरान बुधवार को चार वीर माताओं और 21 वीर नारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी के साथ पैदल सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की पत्नियां भी मौजूद रहीं।

दरअसल, बीते वर्ष 13 इन्फेंट्री रेजिमेंट के 25 बहादुरों ने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन सर्वोच्च बलिदानियों की निकट संबंधी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए मानेकशॉ सेंटर में आमंत्रित किया गया था। जिनमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और सिपाही प्रदीप सिंह, 19 आरआर (सिख लाइट) के कैप्टन शुभम गुप्ता, 9 पैरा (एसएफ) सहित बलिदानी सैनिकों की पत्नियां शामिल भी थीं। इस अवसर पर वीर नारियों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *