Noida Protest: वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों का हंगामा, पुलिस से झड़प

Noida Protest: वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों का हंगामा, पुलिस से झड़प

Noida में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने होजरी कॉम्प्लेक्स की सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। लंबे जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भीड़ मौके से तितर-बितर हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मजदूरों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही। उनका आरोप है कि श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा और उन्हें मजबूरी में कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कागजों में उनकी सैलरी 20 हजार रुपये दिखाई जाती है, जबकि उन्हें केवल 14 हजार रुपये ही मिलते हैं। ओवरटाइम का भुगतान भी सही तरीके से नहीं किया जाता।

मजदूरों का यह भी कहना है कि महंगाई के कारण कई साथी काम छोड़कर अपने गांव लौट गए हैं। उनका आरोप है कि गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीजें भी महंगे दामों पर मिल रही हैं, जिससे गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img