Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने 3 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

पूर्वी दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने 3 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने आनंद विहार इलाके के चौधरी चरण सिंह फ्लाईओवर के यू टर्न से तीन अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के बदायूं निवासी यूनुस , अनवर और अतुल कुमार के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ की पेट्रोलिंग टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सहनी कुमार , हेड कांस्टेबल मनिंदर सिंह , हेड कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार और हेड कांस्टेबल अमित कुमार पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे इस दौरान टीम जब आनंद विहार के चौधरी चरण सिंह फ्लाईओवर के यू टर्न में पहुची तो तीन युवक भारी भरकम सामान ले जाते नजर आए. शक होने पर सामान की जांच की गई तो 21 किलो 960 ग्राम अच्छी क्वालिटी का गांजा बरामद हुआ. इसके बाद तीनों आरोपी के खिलाफ पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की पहचान यूनुस,अनवर और अतुल कुमार के तौर पर हुई है. उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली में उसकी सप्लाई करता है. आरोपी यूनुस 10वीं पास है और वाइटवॉश के ठेकेदार के तौर पर दिल्ली में काम करता है जबकि अनवर नोएडा के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है इसके अलावा अतुल 12वीं पास है वह लोग कंपनी नोएडा में काम करता है.

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img