राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Crime: नोएडा में हाईप्रोफाइल ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, मर्सिडीज से करता था तस्करी

Noida Crime: नोएडा में हाईप्रोफाइल ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, मर्सिडीज से करता था तस्करी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है जो लग्जरी मर्सिडीज कार से ड्रग्स की तस्करी करता था। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी ड्रग्स OG (ओरिजनल गैस) बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नोएडा के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के आसपास ड्रग्स की सप्लाई करता था। वह अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्रों के संपर्क में था और उनकी मांग के अनुसार ड्रग्स की डिलीवरी करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद योजनाबद्ध तरीके से नेटवर्क चला रहा था और खुद को हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल में शामिल दिखाकर छात्रों को अपने जाल में फंसाता था। मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ी का इस्तेमाल करके वह संदेह से बचना चाहता था और अपनी पहुंच को स्टाइलिश दिखाकर ड्रग्स के खरीदारों में भरोसा कायम करता था। डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन सप्लायर्स या इंटरनेशनल नेटवर्क्स से जुड़ा हुआ था।

यह गिरफ्तारी न सिर्फ एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क के पर्दाफाश की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि किस तरह अब नशे का जाल नोएडा जैसे शहरी क्षेत्रों में स्कूली और कॉलेज छात्र-छात्राओं को निशाना बना रहा है। पुलिस ने अभिभावकों और संस्थानों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players