Noida Crime: नोएडा में लूटपाट करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में लूटपाट करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लग गई जबकि उसके दो साथी कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की जाने वाली ईको कार, दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद, आधार कार्ड, दो अवैध तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं।

घटना बुधवार रात उस समय हुई जब थाना बीटा-2 पुलिस एनआरआई कट परिचौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ईको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने खुद को घिरा देख गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश आकाश पुत्र राजू सिंह के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कॉबिंग के दौरान दो अन्य बदमाश कृष्ण पुत्र मनोज और राम मौर्य पुत्र श्याम को भी दबोच लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह ईको गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से लोगों को निशाना बनाता था और लूट के बाद पहचान छुपाने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल करता था।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मुठभेड़ पुलिस की सतर्कता का परिणाम है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपराध से दूर रहने की सीख दी जानी चाहिए और जनता से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img