Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, इनामी बदमाश घायल, एक फरार

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा मंगलवार रात मेरठ रोड स्थित पोपाई पेट्रोल पंप के पास खिलवाई रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से दो बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों बदमाश नहीं रुके और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जैद पुत्र एजाज निवासी इस्लामाबाद बुनकर नगर, गली नंबर 4, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है।

गिरफ्तार बदमाश थाना गढ़मुक्तेश्वर के अपराध संख्या 01/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिस पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। बदमाश के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ जनपद हापुड़ और मेरठ में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें