आचार्य प्रमोद कृष्णन ने राहुल गांधी को बताया ‘अराजकतावादी’

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 34 स्थित महाराजा अग्रसेन में आयोजित शहीद भगत सिंह सेना के एक कार्यक्रम में प्रसिद्ध धार्मिक नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णन ने समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में इन लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर तीखे प्रहार किए।

आचार्य कृष्णन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल ही में हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा पर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक अराजकतावादी व्यक्ति हैं। उनकी समस्या केवल राम मंदिर से नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म से है। उन्होंने आगे कहा कि जब पूरी दुनिया राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मना रही थी, तब राहुल गांधी और उनके साथी मातम मना रहे थे। विश्वभर में सनातन धर्म का ध्वज लहरा रहा था, लेकिन राम मंदिर के निर्माण से राहुल गांधी परेशान हैं। आचार्य कृष्णन ने समाजवादी पार्टी के नेता अफजाल अंसारी द्वारा कुंभ मेले पर दिए गए विवादास्पद बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा पूरे संत समाज का अपमान है। अखिलेश यादव को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। बिहार के छात्रों के साथ पश्चिम बंगाल में हुई मारपीट की घटना पर टिप्पणी करते हुए आचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल का हाल वही हो रहा है जो बांग्लादेश में हो रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img