Noida Crime: नोएडा में स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी, स्कॉलरशिप के बहाने वसूली, गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी, स्कॉलरशिप के बहाने वसूली, गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों, मोहम्मद रिजवान आलम और चिरंजीव, को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी एबीसी बिल्डिंग के टावर नंबर-4 में बैठकर छात्रों से एडमिशन के नाम पर भारी रकम वसूलते थे। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों को फोन कॉल करते थे और उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप और हर एडमिशन पर लैपटॉप देने का झांसा देते थे।

छात्रों का नाम, मोबाइल नंबर और डाटा ये लोग सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों से हासिल करते थे। आरोपी फर्जी एमओयू दिखाकर प्रतिष्ठित आईटी यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम से प्रचार-प्रसार करते थे और छात्रों को एडमिशन के लिए तैयार करते थे। इसके बाद काउंसलिंग और फीस के नाम पर बड़ी रकम वसूलते थे। वे हर बार अलग-अलग फोन नंबरों से संपर्क करते थे और ठगी पूरी होने के बाद उन नंबरों को बंद कर देते थे, जिससे उनकी पहचान न हो सके। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े में लिप्त थे और अब तक कई छात्रों को ठग चुके हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img