Faridabad: फरीदाबाद में वकील ने कोर्ट परिसर में उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Faridabad: फरीदाबाद में वकील ने कोर्ट परिसर में उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर 12 कोर्ट परिसर में एक वकील ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक वकील की पहचान 56 वर्षीय जेपी धनकड़ के रूप में हुई है, जो मच्छगर गांव का रहने वाला था और लंबे समय से सेक्टर 12 कोर्ट में वकालत कर रहा था। आत्महत्या से पहले उसने अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात की थी, लेकिन इस बातचीत में क्या कहा गया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई वकीलों ने उन्हें खुद कूदते हुए देखा। घटना के तुरंत बाद अन्य वकील और पुलिस मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जेपी धनकड़ को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सेंट्रल के इंचार्ज ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल वकील को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक जेपी धनकड़ पहले नेवी में कार्यरत थे और सेवानिवृत्त होने के बाद वकालत कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मृतक के परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। वकील साथियों के अनुसार, जेपी धनकड़ ने कोई असामान्य व्यवहार नहीं किया था, जिससे किसी को अंदेशा होता कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img