Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शहर की साफ सफाई नहीं होने से सीईओ ने लगाई फटकार

- सुपरवाइज की 6 माह तक सेवा समाप्त
- सुपरवाइज की 6 माह तक सेवा समाप्त

अमर सैनी

नोएडा। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था नहीं मिलने पर प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने डीजीएम जन स्वास्थ्य एसपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। स्पष्ट निर्देश दिया कि क्यो न आपके खिलाफ शासन को संदर्भित किया जाए। दरअसल नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने आज नोएडा के कई सेक्टरों में साफ-सफाई व्यवस्था का जाएजा लिया।

उन्होंने डीजीएम को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बार बार समीक्षा बैठक और निरीक्षण के बाद भी शहर में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। यही नहीं आपके द्वारा स्वयं सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यो का समुचित ढंग से सुपरवीजन नहीं किए जाने एवं शासकीय पदीय दायित्वों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इसका जवाब दिया जाए। वहीं एक सुवरवाइजर की छह माह की सेवाएं भी निरस्त की गई। सीईओ ने अधिनस्त अधिकारियों के साथ सेक्टर-6 होते हुए सेक्टर-3, हरौला लेबर चौक, टी सीरीज चौराहा , सेक्टर-19 से होते हुए डीएससी रोड सेक्टर-29, 37 ग्राम अगाहपुर , सेक्टर-49 चौराहे से सेक्टर-41,49 सेक्टर-50, 51 मेट्रो सेक्टर-62 , खोड़ा रोड, सेक्टर-57, 22, 55 सेक्टर-8,11 का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी कोई सफाई कर्मचारी सड़क पर या अन्य किसी स्थान पर झाड़ू लगाते हुए नहीं दिखाई दिया। डिवाइडर और फूटपाथ पा डस्ट पड़ी थी। इस डस्ट को न तो मैकेनिकल स्वीपिंग के संविदाकार द्वारा न ही उस क्षेत्र के सफाई कर्मियों के द्वारा साफ किया जा रहा है। इसके लिए उप महाप्रबंधक को कार्यवाही के निर्देश दिए। सेक्टर-18 में साफ-सफाई नहीं मिलने पर सुपरवाइजर की छह माह की सेवाएं निरस्त करते हुए डीजीएम जन स्वास्थ्य को कारण बताओं को नोटिस जारी किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *