Noida accident: नोएडा में तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से युवक गंभीर घायल

Noida accident: नोएडा में तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से युवक गंभीर घायल
नोएडा। नोएडा के सर्फाबाद गांव के पास तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि घायल युवक को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा अंकित यादव 10 मार्च को परथला स्थित अपने घर से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान सर्फाबाद गांव के पास तेज गति से आ रहे डंफर ने उसकी बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अंकित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ



