Noida Fraud Case: कंपनी के एमडी से 1.56 करोड़ की ठगी, जमीन के नाम पर पूर्व कर्मचारी पर गंभीर आरोप

Noida Fraud Case: कंपनी के एमडी से 1.56 करोड़ की ठगी, जमीन के नाम पर पूर्व कर्मचारी पर गंभीर आरोप

नोएडा में एक निजी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर से 1.56 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला जमीन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।

सेक्टर-41 निवासी महेश कुमार पंवार, जो महावीर हनुमान डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केसरी नंदन प्रोजेक्ट लिमिटेड के एमडी हैं, ने अदालत में याचिका दाखिल कर बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में एक प्रोजेक्ट के लिए कई बीघा जमीन खरीदी थी।

पीड़ित के अनुसार, ग्राम सुभानपुर खादर की कुछ जमीन अनुसूचित जाति के किसानों के नाम होने के कारण प्रोजेक्ट में अड़चन आ रही थी। इसी समस्या का समाधान कराने के नाम पर उनके पूर्व कर्मचारी रतन सिंह ने उन्हें अपने झांसे में लिया। रतन सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह जमीन अपने नाम लेकर बाद में सही तरीके से ट्रांसफर कर देगा।

आरोप है कि 25 फरवरी 2008 से 24 अगस्त 2012 के बीच महेश कुमार ने जमीन खरीदने के लिए कुल 1 करोड़ 56 लाख रुपये रतन सिंह को दिए। इस दौरान आरोपी ने करीब 45 बीघा जमीन अपने नाम करा ली और पीड़ित के पक्ष में एक मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) भी खेकड़ा उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया। साथ ही उसने एक शपथ पत्र भी दिया था कि यदि वह मुख्तारनामा रद्द करता है तो पूरी रकम 36 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाएगा।

बाद में आरोपी ने बिना किसी सूचना के मुख्तारनामा रद्द करा दिया और जमीन अपने बेटे मनोज कुमार के नाम कर दी। जब पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर जांच कर सबूत जुटाए और रतन सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार और रोहताश कुमार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। अदालत के आदेश पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसीपी के अनुसार, पुलिस दस्तावेजों, जमीन के रिकॉर्ड और पैसों के लेन-देन की गहन जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य मंच तैयार

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img