ई-रिक्शा चालक को उड़ाया, दर्दनाक मौत

अमर सैनी
नोएडा।सेक्टर-37 के पास सोमवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होग गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सेक्टर-37 के पास हुआ हादसा
मूलरूप से बिहार के पूर्णिया जिला के रहने वाले 59 वर्षीय मोहम्मद इंशुल परिवार के साथ बरौला गांव में रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर सेक्टर-37 के पास से गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ई-रिक्शा चालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां जांच के बाद ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img