Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Welcome Murder Case Delhi: वेलकम में झील पार्क के पास युवक की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Welcome Murder Case Delhi: वेलकम में झील पार्क के पास युवक की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक मुहम्मद शमीम की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक गुरुवार रात से लापता था और शुक्रवार शाम उसकी लाश झील पार्क के पास एक मजार के नजदीक बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस को झील पार्क इलाके में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मुहम्मद शमीम उर्फ सुई (21 वर्ष), निवासी लकड़ी मार्केट, वेलकम के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, शमीम गुरुवार रात करीब 10 बजे से लापता था और परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार और नुकीली वस्तु से हमले के कई निशान थे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके सिर को ईंट और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए Guru Teg Bahadur Hospital भेज दिया गया।

मामले में वेलकम थाना पुलिस ने एफआईआर नंबर 148/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट और मुखबिरों की मदद से तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें वसीम उर्फ मियां, तिलक राज उर्फ राज और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक शमीम उन्हें अक्सर परेशान करता था और धमकी देता था। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने मिलकर इस हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही केस से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें