Khili Adhkhili Kali Song: तेजस्वी मयंक का रैप सॉन्ग ‘खिलि अधखिली कली’ रिलीज़

Khili Adhkhili Kali Song: तेजस्वी मयंक का रैप सॉन्ग ‘खिलि अधखिली कली’ रिलीज़

रिपोर्ट :कोमल रमोला

Khili Adhkhili Kali Song: चंडीगढ़ 24 अगस्त: तेजस्वी मयंक और एस.एल. प्रोडक्शंस ने अपना नया रैप सॉन्ग ‘खिलि अधखिली कली’ रिलीज़ किया है। यह रैप भारत में बलात्कार अपराधों की बढ़ती दर पर गहरा कटाक्ष करता है। तेजस्वी मयंक का मानना ​​है कि ‘लड़कियों की सुरक्षा’ आज के परिवेश में चर्चा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और यही एक कारण है कि उन्होंने यह रैप बनाया। इस रैप के माध्यम से वह समाज को अपना संदेश देना चाहते है लेकिन एकअलग अंदाज से ।इस रैप का वीडियो निर्देशन किया है श्री विवेक अनमोल ने।

संगीत निर्देशन खुद तेजस्वी ने किया है। इसे शब्दों में पिरोया है तेजस्वी मयंक और ध्रुव ने। इस रैप का मुख्य उद्देश्य समाज में विशेष कर युवाओं में इस कुकृत्य के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। समाज और दुनिया में बलात्कारियों के बारे में क्या सोच और राय बनती है ये भी इस सॉन्ग के जरिए बताने की कोशिश की गई है । इसकी वीडियो शूटिंग कालका तथा आसपास के इलाके में की गई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग VOXX स्टूडियो पिंजौर में की गई है ।इस रैप सॉन्ग को मात्र तीन दिन में तैयार किया गया है। ये रैप सॉन्ग यूट्यूब पर YT/@TejasviMayank पर उपलब्ध है। तेजस्वी मयंक ने अपने पिता श्री हेमंत कुमार का उनके अपार समर्थन और प्यार के लिए आभार भी व्यक्त किया हैं।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img