निजी स्कूल में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़, शिक्षकों ने मामले को दबाने की कोशिश की, 4 गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के एक निजी स्कूल में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की गई। इस घटना को स्कूल में काम करने वाले मजदूर ने अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने बच्ची की क्लास टीचर, हेड मिस्ट्रेस और ठेकेदार समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जब बच्ची ने पूरी घटना अपनी क्लास टीचर को बताई तो उन्होंने हेड मिस्ट्रेस के साथ मिलकर मामले को छिपाने की कोशिश की। वहीं, ठेकेदार पर आरोपी मजदूर को वहां से भागने में मदद करने का आरोप है। बच्ची ने घर जाकर जब पूरी घटना अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सेक्टर-24 थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नाबालिग के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना सेक्टर-12 स्थित मॉडर्न स्कूल में हुई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाईं।पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गहन जांच की गई। जिसमें पता चला कि स्कूल में काम करने वाले एक मजदूर ने 3 सितंबर को बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की थी। इसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी क्लास टीचर सरिता सुनेजा और हेडमिस्ट्रेस प्रीति शुक्ला को दी। पुलिस जांच में पता चला कि हेडमिस्ट्रेस और क्लास टीचर ने स्कूल के सुपरवाइजर बसंत पांडे के साथ मिलकर किसी को न बताकर घटना को छुपाया था। उन्होंने आरोपी का साथ देकर उसे स्कूल से भागने भी दिया था। पुलिस ने ठेकेदार मुकेश कुमार को भी आरोपी को भागने में मदद करने का दोषी पाया है। इस पूरी घटना में शामिल क्लास टीचर सरिता सुनेजा, हेडमिस्ट्रेस प्रीति शुक्ला, सुपरवाइजर बसंत पांडे और ठेकेदार मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img