उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना में बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 18 गांव के हजारों लोग त्रस्त

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्धनगर में यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

तहसील सदर के 12 और दादरी के 6 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों की लगभग 3700 की आबादी प्रभावित हुई है। इनमें से 3396 लोगों को विभिन्न शरणालयों में ठहराया गया है। शरणालयों में रह रहे लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। यहां तीनों समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि किसी को भी भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की तैनाती

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम, आपदा मित्र और होमगार्ड को तैनात किया गया है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में एसडीआरएफ, पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों में बचाव टीमें तैनात

तहसील सदर सेक्टर-135 में एसडीआरएफ की टीम तैनात है, जबकि नॉलेज पार्क क्षेत्र में पीएसी 44 बटालियन की टीम काम कर रही है। तहसील दादरी सेक्टर-128 में अग्निशमन और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौजूद है।

पशु शिविर में 1471 गौवंश सुरक्षित

सेक्टर-135 ग्रीन बेल्ट पुश्ता रोड पर पशु शिविर बनाया गया है। यहां लगभग 1471 गौवंश को सुरक्षित रखा गया है।

592 राहत किट का वितरण

अब तक दादरी क्षेत्र में 182 और सदर क्षेत्र में 410 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। प्रशासन लगातार जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था

शरणालयों में रह रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी सुनिश्चित
की गई हैं। विभाग की छह मेडिकल रेस्पॉन्स टीमें एंटी स्नेक वेनम समेत सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम

बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। मदद के लिए 0120-2978231, 2978232 और 2978233 नंबर जारी किए गए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img