Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

यमुना प्राधिकरण 1239 फ्लैट्स की स्कीम करेगा लांच

यमुना प्राधिकरण गुरुवार को 1239 फ्लैट्स की नई स्कीम लॉन्च करेगा।
यमुना प्राधिकरण गुरुवार को 1239 फ्लैट्स की नई स्कीम लॉन्च करेगा।

अमर सैनी

नोएडा। यमुना प्राधिकरण गुरुवार को 1239 फ्लैट्स की नई स्कीम लॉन्च करेगा। इस स्कीम में वन बीएचके और टू बीएचके फ्लैट्स शामिल हैं। जिनकी बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा सकेगी। यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो जल्द से जल्द अपने सपनों का घर पाना चाहते हैं।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस स्कीम का सबसे आकर्षक पहलू यह है कि बुकिंग के लिए खरीदारों को फ्लैट की कुल कीमत का सिर्फ 10 प्रतिशत ही जमा करना होगा। जिसके बाद उन्हें फ्लैट की चाबी तुरंत सौंप दी जाएगी। शेष राशि को आसान मासिक किस्तों में भुगतान करने का विकल्प दिया गया है। अरुणवीर सिंह ने बताया कि ये फ्लैट्स चार-चार मंजिला भवनों में स्थित होंगे। वन बीएचके 276 फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा ‘एस प्लस 4’ (ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलें) में 713 फ्लैट्स और ‘एस प्लस 16’ (ग्राउंड फ्लोर सहित 16 मंजिलें) में 250 फ्लैट्स भी शामिल हैं। यमुना प्राधिकरण द्वारा पेश किए गए इन फ्लैट्स की कीमतें भी काफी आकर्षक रखी गई हैं। फ्लैट्स की कीमतें 20 लाख रुपये से शुरू होकर 54.5 लाख रुपये तक जाती हैं। इस स्कीम के तहत फ्लैट्स की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। इसका मतलब है कि जो भी पहले बुकिंग करेगा, उसे पहले फ्लैट अलॉट किया जाएगा। स्कीम में दिए गए आकर्षक शर्तों के कारण उम्मीद है कि बहुत से लोग इस योजना में भाग लेंगे और तेजी से बुकिंग की जाएगी। यह स्कीम यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से अच्छी तरह जुड़ी हुई है। यमुना प्राधिकरण द्वारा विकसित यह क्षेत्र आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं से युक्त होगा जो एक बेहतरीन रिहायशी माहौल प्रदान करेगा।

वर्जन
डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा कि इस योजना से हजारों लोगों को किफायती और आधुनिक फ्लैट्स मिलेंगे। यह यमुना प्राधिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्राधिकरण को इस स्कीम के तहत व्यापक भागीदारी की उम्मीद है और इस स्कीम को क्षेत्र के रियल एस्टेट सेक्टर में नई जान फूंकने वाला माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *