Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में कुत्ते के अंतिम संस्कार पर विवाद

दफनाया गया कुत्ते का शव
दफनाया गया कुत्ते का शव

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र स्थित सरफाबाद गांव में सोमवार सुबह कुछ लोग कुत्ते का शव लेकर शमशान घाट पहुंच गए। लोगों को चिता सजाकर कुत्ते के शव में आग लगा दी। इस बीच कुछ लोगों ने शमशान घाट पर जानवर का अंतिम संस्कार करने का विरोध करते हुए आग बुझा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कुत्ते को दफनाने के लिए राजी किया। जिसके बाद कुत्ते के अंतिम संस्कार का विवाद शांत हुआ।
पुलिस के मुताबिक गांव सरफाबाद में एक व्यक्ति ने अपने डॉगी की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। सोमवार सुबह वह कुछ लोगों के साथ कुत्ते के शव को लेकर सरफाबाद के शमशान घाट पहुंचे। लोगों ने चिता सजाकर कुत्ते के शव को उस पर रखकर आग लगा दी। इस बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और इसका विरोध करते हुए आग बुझा दी। कुछ देर तक दोनों पक्षों में वहां विवाद होता रहा। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कुत्ते के अधजले शव के साथ थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कुत्ते के शव को दफनाए पर सहमति बनी।

दफनाया गया कुत्ते का शव
थाना सेक्टर 113 प्रभारी ने बताया कि कुत्ते के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। डॉगी के मालिक के साथ शव को दफनाने पर सहमति बनी थी। जिसके बाद कुत्ते के शव को दफना दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *