Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मेट्रो की मांग को लेकर निवासियों ने किया प्रदर्शन

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग पर लगातार हर रविवार को आंदोलन जारी है। बड़ी संख्या में रेज़ीडेंट्स हर हफ़्ते आंदोलन में शामिल हो रहे हैं और मेट्रो प्रोजेक्ट में देरी पर सवाल उठा रहे हैं।

नेफ़ावा अध्यक्ष अभिषेक कुमार और मिहिर गौतम ने कहा है कि ये निराशाजनक है कि आम जनता से जुड़ी मेट्रो प्रोजेक्ट को ग्रेटर नोएडा वेस्ट लाने में लगातार देरी की जा रही है। उनका कहना है कि हर मुद्दे पर जनता को सड़क पर उतरना पड़ रहा है, बावजूद इसके सिर्फ़ वादा किया जाता है, उसे पूरा नहीं किया जाता है। वहीं फुटओवर ब्रिज की मांग 2015 से कर रहे हैं, एक जगह फुटओवर ब्रिज बनाने में 9 साल लग गए, अब बाकी जगह जल्द से जल्द फुटओवर ब्रिज बनाया जाए।आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे महेश यादव, रवींद्र सिन्हा, अनुराग खरे, आरसी भट्ट, शैलेश कुमार सिंह, रोहित मिश्रा ने कहा है कि हर बार चुनाव के वक्त मेट्रो लाने का वादा किया जाता है, चुनाव के बाद नेता भूल जाते हैं। सार्वजनिक परिवहन का कोई इंतज़ाम तक नहीं है। आंदोलन में हर हफ़्ते शामिल हो रहे रंजना सिंह, अनुपमा मिश्रा, दीपक गुप्ता, डॉ सुहैल ख़ान, एसपी गुप्ता, एलडी शर्मा, वीरेंद्र बत्रा, आशीष रंजन, अखिलेश झा, सीसी झा, राकेश रुहेला, अरुण सिन्हा, अजय कुमार का कहना है कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा। हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। हमें बस मेट्रो से मतलब है और जल्द से जल्द मेट्रो ट्रेन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *