Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा में चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, किया फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव , आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में
लोकसभा चुनाव , आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनाव , आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में है। ऐसे में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के नेतृत्व में सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी द्वारा समस्त पुलिस बल, पैरामिलट्री, पीएसी, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड टीम एवं एलआईयू टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया। यहां मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, धार्मिक स्थल, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास पैदल मार्च किया गया।

पैदल मार्च के जरिए भीड़ व यातायात प्रबंधन व अन्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जा रहा है। एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र व एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह ने नोएडा द्वारा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के दौरान सम्बन्धित क्षेत्र में पड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए उन्हे कठोर चेतावनी दी गयी।
संभ्रात व्यक्तियों से मिलकर सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वार्तालाप किया गया। इसके अतिरिक्त इसमें पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

गौतमबुद्ध नगर में लगी धारा-144
आगामी त्योहारों जिसमें 5 अप्रैल को अलविदा जुमा की नमाज, 9 को नवरात्रि , 11 को ईद, 14 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती , 17 को राम नवमी के अलावा 26 अप्रैल को मतदान होने के चलते 26 अप्रैल तक धारा-144 को लागू किया जा रहा है। इसके तहत बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकाला जा सकता।सार्वजनिक स्थानों पर 5 या इससे अधिक व्यक्ति एक साथ समूह नहीं बना सकते। ड्रोन शूटिंग पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थलों , सार्वजनिक स्थल और जुलूस में लाउड स्पीकर की आवाज उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार होगी। इसके अलावा अन्य गाइडलाइन का पालन शहर वासियों को करना होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *