Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

गाजियाबाद में निर्माणाधीन रेस्तरां में लगी आग

नेहरू नगर स्थित एक निर्माणाधीन रेस्तरां की इमारत में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई
नेहरू नगर स्थित एक निर्माणाधीन रेस्तरां की इमारत में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई

अमर सैनी

गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित एक निर्माणाधीन रेस्तरां की इमारत में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना के समय इमारत की दूसरी मंजिल पर 8 लोग थे। आग लगते ही सभी पार्किंग की तरफ से नीचे सुरक्षित उतर आए। इमारत के भूतल पर रेस्तरां बनाने की जानकारी सामने आई है। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
राजनगर निवासी प्रतीक गोयल की नेहरू नगर थर्ड डी में दो मंजिला इमारत है। इमारत के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर फ्लैट बने हुए हैं। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे भूतल पर बन रहे रेस्तरां में आग लग गई।आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। इस बीच सेकेंड फ्लोर पर 8 लोग थे। आग लगते ही सभी पार्किंग की तरफ से नीचे सुरक्षित उतर आए। इसके बाद आगे लगने की सूचना पुलिस को दी गई। एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव का कहना है कि रात करीब 11:15 बजे दमकल को सूचना मिलने के बाद दो गाड़ी मौके पर भेजी गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की वजह शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट लग रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *