Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

महेश शर्मा के नामांकन में पहुंचे डिप्टी सीएम

नोएडा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने सूरजपुर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया
नोएडा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने सूरजपुर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने सूरजपुर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। डीएमके स्टलिन के बयान पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयान बाजी उलूल जलूल लगातार विपक्ष कर रहा है। स्टालिन ने जिस तरह से अपने मंत्री को कंट्रोल नहीं किया सनातन के बारे में जो बोला गया प्रदेश और देश की जनता देख रही है। समय पर जब 4 जून होगा तो 400 पार धरातल पर उतरे गा विपक्ष की इन्ही करतूत पर।उन्होंने कहा कि लोकसभा सीट पर आज नामांकन हो गया । यहां प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को सभी जाति , धर्म , वर्ग का वोट एक तरफा मिल रहा है। नोएडा में प्रधानमंत्री जी की योजनाएं जन-जन तक पहुंची है। नोएडा वर्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित हो चुका है। लोगों का मानना है कि भाजपा एक बढ़िया नेतृत्व दे सकते है। प्रदेश में 80 में 80 सीट भाजपा बहुमत के साथ आ रही है। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन फ्लॉप हो रहा है। प्रत्याशी नहीं मिल रहे। बार बार प्रत्याशी बदल रहे है।

सनातन धर्म मंदिर में की पूजा
नामांकन से पहले डॉक्टर महेश शर्मा ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ सनातन धर्म मंदिर गए। यहां परिवार के साथ कलश स्थापित किया। इसके बाद विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की। साथ ही नारियल फोड़कर चुनावी समर की शुरुआत की।इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे। यहां से डॉक्टर महेश शर्मा सुरजपुर कलेक्ट्रेट जाएंगे। वहां नामांकन के दौरान उनके साथ दो प्रस्तावक भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने अपना नामांकन कर दिया है।

8 अप्रैल तक नाम ले सकते हैं वापस
यानी आज नामांकन के बाद प्रमुख पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में कूद जाएंगी। 28 मार्च से नामांकन प्रकिया जारी है। 04 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। 08 अप्रैल तक नाम वापसी किया जा सकेगा। 26 अप्रैल को यहां मतदान किया जाएगा 4 जून को मतगणना होगी।गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से दो प्रमुख पार्टियों के अलावा साल निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी से सबसे पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन से डॉक्टर महेंद्र नागर ने इसके बाद बसपा से राजेंद्र सिंह सोलंकी ने दो पर्चा दाखिल किया। सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी से नर्वदेश्वर दीक्षित और नेशनल पार्टी से प्रत्याशी किशोर सिंह ने नामांकन किया। इसी के साथ तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमें संजीव कुमार, प्रवीण शर्मा और महकार सिंह ने नामांकन किया। इसके अलावा सुबह से एक निर्दलीय प्रत्याशी शिवम आशुतोष ने अपना पर्चा दाखिल किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *