Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

प्लॉट कब्जाने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर समेत 13 पर केस

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में प्लॉट पर कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में प्लॉट पर कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में प्लॉट पर कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी सुशील भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 में देवला गांव में 200 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट के कुछ हिस्से पर उन्होंने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया, जबकि कुछ हिस्सा खाली था। उनका प्लॉट पर कम आना-जाना रहता था। इस बीच एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने कुछ साथियों की मिलीभगत से उनके प्लॉट के आधे हिस्से पर कब्जा करवा दिया। पीड़ित कुछ दिन पहले प्लॉट पर पहुंचा तो कब्जे के बारे में पता चला। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि आरोपी भूमाफिया किस्म के लोग हैं। इसी तरह लोगों की जमीन और प्लॉट पर कब्जा करते हैं। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर जगत समेत रविंदर, प्रमोद, उदयवीर, मनोज, विनोद, समोद, संदीप, रूपेश, आयुष और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *