Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

नोएडा में आग का तांडव, 40 घंटे बाद भी धधक रहा है डंपिग ग्राउंड

सेक्टर-32 स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बुधवार को भी नहीं बुझ पाई
सेक्टर-32 स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बुधवार को भी नहीं बुझ पाई

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-32 स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बुधवार को भी नहीं बुझ पाई। फायर के अधिकारियों की माने तो शुक्रवार तक आग पूरी तरह से बुझ पाएगी। आग लगे हुए करीब 40 घंटे बीत चुके हैं। फायर की करीब 250 से अधिक गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हैं। खुद सीएफओ प्रदीप चौबे मौके पर बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि फायरकर्मी रात-दिन आग बुझाने में लगे हैं।
नोएडा सिटी सेंटर के पास खाली डंपिंग ग्राउंड में सोमवार शाम छह बजे के करीब आग लग गई। देखते ही देखते चारों तरफ धुआं फैलने लगा। आसपास दो किलोमीटर का दायरा धुएं की चपेट में आ गया। सूचना मिलते पर फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने का काम चल रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और वीडियो के आधार पर यह बात सामने आई है कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई है। हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। आग बुझाने में फायरकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है उस मैदान के लेवल को बराबर करने के लिए इसे कूड़े से पाटा गया था। यहां बड़े-बड़े गड्ढों में कूड़ा भरकर उसे पाटा गया है। इन्हीं गढ्ढों में आग लगी है। पिछले साल भी इसी समय लग लगी थी और उसे बुझाने में करीब एक सप्ताह का समय लग गया था।

प्राधिकरण की सात जेसीबी भी नाकाफी
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से सात जेसीबी लगाई गई है। गड्ढों के अंदर तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि आग को पूरी तरह से बुझाया जा सके। आग बुझने में कम से कम दो दिन का समय लगने की बात कही जा रही है। दरअसल गढ्ढों में हार्टिकल्चर का वेस्ट डाला जाता है। इसी वेस्ट में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां सात जेसीबी लगाई गई है। इनकी मदद से गढ्ढों को खोदा जा रहा है, ताकि आग को अंदर तक बुझाया जा सके।

पिछले साल 30 लाख लीटर पानी से बुझी थी आग
पिछले साल 30 लाख लीटर पानी का छिड़काव करने के बाद आग बुझी थी। कई सेक्टरों में धुआं फैलने से लोगों का परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। सिटी सेंटर के पास सेक्टर- 34, 35, 25,जलवायु विहार, सेक्टर-41, 50 के अलावा और कई सेक्टर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *