Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण की जमीन से अवैध खनन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण की जमीन से अवैध खनन
यमुना विकास प्राधिकरण की जमीन से अवैध खनन का मामला सामने आया है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण की जमीन से अवैध खनन का मामला सामने आया है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक रिंकू कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने सेक्टर 20 में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर मिट्टी की चोरी की, जिससे वहां गहरे-गहरे गड्ढे बन गए।

प्राधिकरण के अधिकारियों को जब इस मामले की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।रबूपुरा कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि चांदपुर गांव के निवासी गब्बर और फलैदा के रवि भाटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस अवैध खनन से प्राधिकरण को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें