उत्तर प्रदेशदिल्लीभारतराज्यहरियाणा

निशांत यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता रजत पदक

निशांत यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता रजत पदक

अमर सैनी

नोएडा। शहर के निशांत यादव ने राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। निशांत को फाइनल में सर्विसेज के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा। यह पहलवान इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है। प्रतियोगिता रविवार देर रात रोहतक में समाप्त हुई।

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में निशांत यादव ने 87 किलोग्राम भार वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के पहलवान, क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के पहलवान और सेमीफाइनल में राजस्थान के पहलवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में निशांत का सामना सर्विसेज के पहलवान से हुआ। हार के बाद उन्हें रजत पदक मिला। इससे पहले निशांत यादव ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में छठा और रैंकिंग सीरीज में आठवां स्थान हासिल किया था। वह सीनियर स्टेट में दूसरे स्थान पर थे। यूपी टीम के लिए हुए ट्रायल में निशांत ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। नोएडा में डाक विभाग में कार्यरत यूपी के मुख्य प्रशिक्षक अमलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में निशांत समेत प्रदेश के कई पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की महिला पहलवानों ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। वहीं पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल में दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players