Up Bylection: अखिलेश यादव ने उपचुनाव की तारीखों में बदलाव पर कहा- BJP ने हार के डर से तारीख बदलवाई

अखिलेश यादव ने उपचुनाव की तारीखों में बदलाव पर कहा- BJP ने हार के डर से तारीख बदलवाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों में किए गए बदलाव पर तंज कसा है। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह उनकी पुरानी चाल है कि अगर हारेंगे तो चुनाव को टालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि भाजपा टालती है तो वह और भी बड़ी हार का सामना करेगी।

राजनीतिक गरमी के बीच, चुनाव आयोग ने पर्वों को ध्यान में रखते हुए उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है। अब 9 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर को होंगे। इस पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने चुनाव तिथियों में बदलाव को भाजपा से जोड़ते हुए कहा कि पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला गया और अब बाकी सीटों के उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा इतनी कमजोर कभी नहीं रही।

अखिलेश ने आगे कहा कि यूपी में ‘महा-बेरोजगारी’ के कारण जो लोग रोजगार की तलाश में पूरे देश में जाते हैं, वे दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर प्रदेश लौट आए थे और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने के लिए तैयार थे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img