Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भैंसा दौड़ करते युवकों को डीएम ने पकड़ा

Hapur News : कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में भीड़ नियंत्रण के दौरान गढ़ चौपला क्षेत्र में भैंसा दौड़ करते युवकों को डीएम ने पकड़ा। कई बुग्गियों को सीज किया। दरअसल, पुलिस ने गंगा मेले को देखते हुए हुड़दंगियों पर शिकंजा कसते हुए भैंसा दौड़ और शराबखोरी में शामिल युवकों पर कार्रवाई शुरू की थी।

इस दौरान कुछ युवक बुग्गियों पर सवार होकर शोरगुल और हंगामा करते हुए चौपला चौराहे के पास पहुंच गए। डीएम अभिषेक पांडे स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भैंसा दौड़ करते युवकों को पकड़वाया तथा कई बुग्गियों को सीज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि इंस्पेक्टर मनोज बलियान और पीएसी जवानों ने तत्परता से भीड़ को शांत कराया। पुलिस के सख्त रवैये से कुछ श्रद्धालु नाराज दिखे और विरोध जताया कि वे तो सिर्फ गंगा स्नान के लिए आए थे।

वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। उनका कहना था कि मेले में हर वर्ष बाहरी युवक शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं और माहौल खराब करते हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज बलियान ने बताया कि किसी श्रद्धालु से दुर्व्यवहार नहीं हुआ है। केवल असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई है। कई युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है, ताकि मेले में शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें