उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नए श्रम कानूनों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, तैयारी तेज

Noida: नए श्रम कानूनों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, तैयारी तेज

नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से सीटू (CITU) की एक अहम बैठक सेक्टर-8 नोएडा में आयोजित की गई। बैठक में अभियान को और तेज करने तथा मजदूरों के बीच व्यापक जनजागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनियन ने कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों के हित में नहीं हैं, बल्कि इससे पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कारखानों, कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर मजदूरों को इन कानूनों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित करें।

जिला महासचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष रामसागर, कोषाध्यक्ष सुनील पंडित और जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि नए श्रम कानूनों से मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा, वेतन, सामाजिक सुरक्षा और संगठन बनाने के अधिकार कमजोर होंगे। इसलिए इन कानूनों को रद्द करवाने और मजदूरों के पक्ष में नए कानून बनवाने के लिए 12 फरवरी की हड़ताल बेहद जरूरी है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे और मजदूरों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में सीटू कार्यकर्ता नरेंद्र पांडे, पारस रजक, भरत डेंजर, धर्मेंद्र गौतम, बलराम चौधरी, अरुण कुमार पटेल, प्रभात, जोगिंदर सैनी, चंद्रशेखर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players