कुणाल शर्मा के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, सरकारी गनर ने बचाई जान

अमर सैनी
नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में होटल मालिक कृष्ण कुमार शर्मा को धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 9 नवम्बर की रात एक बदमाश गाड़ी से होटल पर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर कृष्ण कुमार शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उनके पास बैठे सरकारी गनर ने आरोपी का विरोध किया तो वह गाड़ी में सवार होकर भाग निकला। इस मामले में पीड़ित होटल मालिक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाना रबूपुरा क्षेत्र के म्याना गांव में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा का थाना बीटा 2 क्षेत्र स्थित ऐच्छर में होटल है। वह 9 नवम्बर की रात अपने सरकारी गनर के साथ होटल पर बैठे थे। तभी वहां एक गाड़ी से एक युवक पहुंचा। आरोपी ने उससे सिगरेट देने को कहा। तभी आरोपी ने पिस्टल निकाली और उसे धमकाने लगा। तभी उसके पास बैठे सरकारी गनर ने सोहनपाल धामा ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित कृष्ण कुमार शर्मा ने तुरंत इस घटना के बारे में ऐच्छर चौकी प्रभारी को बताया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। इस संबंध में थाना बीटा-2 पुलिस का कहना है कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

1 मई 2024 को अपहरण कर हुई थी हत्या
पीड़ित पिता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि 1 मई 2024 को उसके 15 वर्षीय बेटे कुणाल का बदमाशों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। उसका शव बुलंदशहर जिले में नहर में मिला था। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुणाल भाटी, हिमांशु चौधरी, मनोज आदि को गिरफ्तार किया था। इस घटना में हिमांशु की महिला मित्र तनु भी पकड़ी गई थी, जो हरियाणा के एक कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद से ही उसकी सुरक्षा के लिए सरकारी गनर मुहैया कराया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img