उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Authority: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त CEO से की शिष्टाचार भेंट, गांवों की समस्याओं पर दिया ज्ञापन

Noida Authority: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त CEO से की शिष्टाचार भेंट, गांवों की समस्याओं पर दिया ज्ञापन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कृष्ण करुणेश से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया। इस मुलाकात के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए कहा कि प्राधिकरण को गांवों की वास्तविक स्थिति समझने के लिए ग्राउंड लेवल सर्वेक्षण स्वयं जाकर करना चाहिए, ताकि समस्याओं का सटीक आकलन हो सके और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के कई गांवों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से गंदगी फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सीवर लाइनें जाम होने, नालियों की नियमित सफाई न होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय हालात और अधिक गंभीर हो जाते हैं, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

यूनियन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी पिछड़ी हुई है, जबकि नोएडा एक विकसित शहर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सीईओ से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की जाए और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, एनसीआर उपाध्यक्ष ऋषि अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया और एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त सीईओ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players