Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

MahaKumbh: महाकुंभ में भीड़ के बावजूद नहीं कैंसिल हुई ट्रेनें, रेलवे अधिकारी बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

MahaKumbh: महाकुंभ में भीड़ के बावजूद नहीं कैंसिल हुई ट्रेनें, रेलवे अधिकारी बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

महाकुंभ मेले में भारी भीड़ को लेकर उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि महाकुंभ 2025 की व्यवस्थाओं को लेकर रेलवे पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, “तीर्थयात्रियों की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है। यह कुंभ 144 साल बाद हो रहा है, इसलिए भारी भीड़ होना स्वाभाविक है। हालांकि, रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी है। तीर्थयात्री रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्यिक कर्मचारियों की मदद से ट्रेनों में चढ़ रहे हैं।”

सीपीआरओ ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान रेलवे ने विशेष इंतजाम किए थे। पिछले अनुभवों से सीखते हुए और राज्य सरकार के साथ समन्वय करते हुए रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे मंत्री दिन-रात व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अब तक 364 विशेष ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बंद होने की खबरों को खारिज करते हुए सीपीआरओ ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 8 रेलवे स्टेशन पर सुचारू रूप से ट्रेन संचालन जारी है। राज्य प्रशासन और मेला प्रशासन के साथ मिलकर रेलवे प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि कल प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें सुचारू रूप से निकली हैं और कहीं कोई परेशानी नहीं हुई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। रेलवे पूरी मुस्तैदी के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटा हुआ है और कुंभ मेले के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें