उत्तर प्रदेशभारतराज्य

सड़कों पर जलभराव और जाम से लोग बेहाल

सड़कों पर जलभराव और जाम से लोग बेहाल

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को लोग सड़कों पर जलभराव और जाम से बेहाल रहे। महज डेढ़ घंट तक हुई बारिश से आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा गांवों की गलियों में जलभराव हो गया। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन अंडरपास, कस्बा सूरजपुर और तिलपता में मुख्य सड़क पर कई फुट पानी जमा हो गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकमूर्ति चौक के पास भी यही स्थिति देखने को मिली। जलभराव की वजह से वाहन चालकों को जाम का भी सामना करना पड़ा।

नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन अंडरपास में कई फुट पानी जमा होने पर इधर से होकर जाने वाले लोग काफी परेशान हुए। इस रूट पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसके कारण वाहन चालकों को दिक्कत हुई। तिलपता और सूरजपुर की मुख्य सड़क पर सबसे ज्यादा बुरे हालात रहे। पूरी सड़क जलमग्न हो गई। इस रूट पर भी ट्रैफिक का दबाव रहता है। औद्योगिक सेक्टरों में जलभराव होने से उद्यमियों के साथ यहां काम करने वाले श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले हुई बारिश में भी औद्योगिक सेक्टर उद्योग केंद्र-1, तिलपता, सूरजपुर, कुलेसरा व नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास में पानी जमा हो गया था। अंडरपास में दो दिन तक पानी जमा रहने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत हुई थी। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा । बारिश से पहले बड़े- बड़े दावे किए जाते हैं,लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं दिखता। अंडरपास के अलावा शहर के कई अन्य सेक्टरों में भी नालियों की सफाई न होने से बारिश का पानी ओवरफ्लो कर रहा है। वहीं जलभराव की सूचना पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निकासी की व्यवस्था करने में जुट गई।

वर्जन

जिन स्थानों पर पानी जमा होने की शिकायत मिली वहां पर प्राधिकरण की टीम ने पहुंचकर निकासी का प्रबंध किया। यह प्रयास है कि बारिश के बाद ज्यादा देर तक पानी जमा न होने पाए। इसको लेकर सभी वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक व प्रबंधक को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players