Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

आकाशीय बिजली से बचाएगा दामिनी और सचेत ऐप

जिला प्रशासन ने दामिनी एप और सचेत एप के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि 11 से 13 मई के बीच आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी
जिला प्रशासन ने दामिनी एप और सचेत एप के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि 11 से 13 मई के बीच आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी

अमर सैनी

नोएडा। जिला प्रशासन ने दामिनी एप और सचेत एप के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन का कहना है कि 11 से 13 मई के बीच आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उस स्थिति से बचने के लिए दोनों एप्लीकेशन समय पर जानकारी देंगे। समय से अलर्ट मिलने पर आकाशीय बिजली से बचा जा सकेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 11, 12 व 13 मई को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी है। खराब मौसम में बिजली गिरने व वज्रपात की घटना अधिक होने की संभावना होती है। उससे जनहानि होती है। मकान की क्षति होने के साथ लोग भी घायल होते है। इस तरह की घटना से बचने के लिए लोगों को अपने मोबाइल में मौसम विज्ञान विभाग का दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड करना होगा। जो समय से जानकारी देगा। साथ ही उस पर अलर्ट भी आएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात से बचने के लिए पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावर व ऊंचे मकान के नीचे शरण नहीं लेनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *