Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida Industrial Park: ग्रेटर नोएडा के यीडा औद्योगिक पार्कों में जल्द शुरू होगी प्लाट योजना

Greater Noida Industrial Park: ग्रेटर नोएडा के यीडा औद्योगिक पार्कों में जल्द शुरू होगी प्लाट योजना

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के पांच औद्योगिक पार्कों में प्लाट योजना जल्द लागू होने वाली है। प्राधिकरण ने सभी पार्कों में 40 से अधिक छोटे और बड़े औद्योगिक भूखंडों पर योजना शुरू करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह तक योजना लागू की जा सकेगी।

यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि शहर में मेडिकल डिवाइस पार्क, हस्तशिल्प, टॉय, अपैरल और एमएसएमई पार्क विकसित हो रहे हैं। अब तक इन पार्कों में कुल 1049 भूखंड आवंटित हो चुके हैं, जिनमें से 336 आवंटियों ने भूखंडों पर कब्जा ले लिया है और कई स्थानों पर निर्माण कार्य भी जारी है।

नई योजना के तहत पहले 40 भूखंडों पर योजना शुरू होगी। प्राधिकरण ने इन भूखंडों की तलाश और सर्वे पूरा कर लिया है। योजना के माध्यम से निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

यमुना प्राधिकरण ने इन पार्कों के संचालन का दिसंबर 2026 तक लक्ष्य निर्धारित किया है। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है, जो आवंटियों की प्रगति पर नजर रखेंगे और समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि योजना लागू होने से बड़ी संख्या में कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे, जिससे औद्योगिक गतिविधियां और निवेश दोनों बढ़ेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें