नर्सिंग अधिकारी की हत्या के विरोध में नर्सों का पैदल मार्च

नई दिल्ली, 22 अगस्त : कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी की हत्या के विरोध में नेशनल पब्लिक हेल्थ एलायंस (एनपीएचए) ने वीरवार को राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण न्याय मार्च का आयोजन किया। यह मार्च जीबी पंत अस्पताल से मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में शहीद स्मारक तक निकाला गया।

इस दौरान एनपीएचए के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग अधिकारी और अन्य स्टाफ अपना काम बड़ी ईमानदारी से करता है। लिहाजा, इनकी सुरक्षा के उपाय करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की सुरक्षा की मांग के साथ जन स्वास्थ्य सेवा के सुदृढ़ीकरण विस्तारीकरण करने और स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण या आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग की। विजय कुमार ने कहा, सभी हेल्थ प्रोफेशनल, डॉक्टर और मरीजों की सुरक्षा के मानक लागू किए जाए। कोलकाता में महिला डॉक्टर और उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के साथ दुराचार, हत्या के दोषियों को जल्द सजा मिले।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img