मास्को कैनाइंग गुडविल कप वीएल-1 200 मीटर वर्ग में कांस्य पदक जीत कृष्णा कुमार सामानिया ने किया दिल्ली का नाम रौशन

रूस मास्को में गुडविल कैनोइंग विश्व चैंपियनशिप में पैरा क्याकिंग केएल-2 वर्ग की 200 मीटर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर कृष्ण कुमार सामानिया ने दिल्ली का नाम रौशन कर दिया हैै।

बता दें कि उन्होंने शुक्रवार को और 200 मीटर प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता रूस के मास्को में आयोजित क्याकिंग एवं कैनोइंग गुडविल कप के अंतर्गत चल रही है। इस गुडविल कप का आयोजन रूस के मास्को शहर में डिर्पाटमेंट आॅफ स्पोर्ट्स ने आल-रूसी फेडरेशन आॅफ क्याकिंग और कैनोइंग के साथ मिलकर किया है। 14 अगस्त से आरंभ हुई इस प्रतियोगिता का समापन 18 अगस्त को होगा।

कृष्णा ‘दिल्ली के सोनिया विहार वाॅटर स्पोटर््स क्लब’ पर सीनियर कोच मंजित शेखावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस जीत पर कोच मंजित शेखावत ने कहा है कि कृष्णा बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है और उसमें बाकी खिलाड़ीयों से ज्यादा लगन है, उसकी रीढ़ की हड्डी टेढ़ी है और दायां पैर छोटा है, जिस वजह से ये ज्यादा झुक नहीं पाते, लेकिन कल बोट में हमने कुछ चीजें इसकी बॉडी के अनुसार चेंज किया और कृष्णा ने बहुत अच्छी रेस लड़ी एक पेडल अगर मिस नहीं होता तो हम जरूर सिल्वर मेडल जीतते। ये शुरुवात है अगर कृष्णा ऐसे ही मेहनत करता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब ये भारत को ओलंपिक में भी पदक दिलवाएगा। दिल्ली सरकार से एक छोटी सी मांग है कि खिलाड़ियों के लिए कुछ विदेशी बोट्स और चप्पू दिलवाएं ताकि हम ओर अच्छा कर सकंे।

सोनिया विहार वाॅटर स्पोटर््स क्लब’ के अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह कृष्णा की जीत पर बेहद खुश हैं, उनके द्वारा कृष्णा ने यह पदक जीतकर अपने इलाके का ही नहीं बल्कि दिल्ली और भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन कर दिया है।

क्लब के सचिव कौशल कुमार ने विनय को जीत की बधाई देते हुए कहा कि कृष्णा का अपने खेल के प्रति जोश और जूनून देखते ही बनता है, क्योंकि पिछली विश्व चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त किया। इसके लिए उन्होंने बेहद कम संसाधनों में कोच द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने के बावजूद भी ताकतवर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए मास्को के रेगता में वीएल-1 200 मीटर प्रतियोगिता में ब्रांज पदक हासिल किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img