उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो बसों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। फेज-तीन थाना क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार रात को सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अज्ञात कारण से आग लग गई। इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि बस का परिचालक हो सकता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों बस नोएडा के निजी स्कूल में चलती है।
इसी बस के अंदर से मिला एक शव जिसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार रात करीब दो बजे कुछ बसें खड़ी थीं। एक बस के चालक और परिचालक ने बस के अंदर खाना बनाकर खाया और खाना खाने के बाद बस में लगे बैटरा से कनेक्शन जोड़कर पंखा चलाकर परिचालक बस की बोनट पर व चालक बस की छत पर सो गए। इसी बीच देर रात को बस में आग लग गई। जिस बस में आग लगी उस बस के पास खड़ी एक अन्य बस को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

छत पर सो रहा था चालक

उन्होंने बताया कि बस का चालक कूदकर भाग गया, लेकिन बस के अंदर बोनट पर सो रहा परिचालक आग में फंस गया। इस घटना में वह जल गया व उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच दो बसें पूरी तरह से जल गई है। अन्य बसो को जलने से बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जहां पर यह घटना हुई वहां पर कई बसें खड़ी होती हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img