NationalNoida

नहाय-खाय की रस्म के साथ छठ पर्व शुरू

नहाय-खाय की रस्म के साथ छठ पर्व शुरू

अमर सैनी

नोएडा। सूर्य पूजा का चार दिवसीय छठ पर्व मंगलवार को नहाय-खाय की रस्म के साथ शुरू हो गया। पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने लौकी और चावल खाने की रस्म पूरी की। 36 घंटे का निर्जला व्रत बुधवार को खरना पूजा के साथ शुरू होगा। सात नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। आठ नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को व्रतियों ने सुबह स्नान के साथ नहाय-खाय की शुरुआत की। सुबह व्रतियों ने अपने घरों में स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव को पान, सुपारी और अक्षत अर्पित किया। पूजा के बाद व्रतियों ने छठ मइया का व्रत पूरा करने की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने छठ मइया के गीत गाए। इसके बाद व्रतियों ने भगवान सूर्यदेव को भोग लगाया और फिर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद को परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों में बांटा गया। चार दिवसीय व्रत के दूसरे दिन व्रती खरना के रूप में मनाएंगे। सूप, दउरा की हुई खरीदारी छठ पर्व की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। लोगों ने सूप, टोकरी, सब्जी, फल और पूजा के सामान की खूब खरीदारी की। कई लोगों ने नए कपड़े और आभूषण भी खरीदे। अर्घ्य देने के लिए लोगों ने डगरा, टोकरी, पीतल की टोकरी और नींबू, सेब, अमरूद, अनार, किशमिश, काजू, गन्ना, चना, किशमिश, पान, हल्दी, नारियल, काली मिर्च आदि की खरीदारी की।

घरों में प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरू
सेक्टर-5 हरौला बाजार, सेक्टर-8, सेक्टर-45 सदरपुर-छलेरा बाजार, भंगेल-सलारपुर बाजार, सेक्टर-63 छिजारसी बाजार समेत शहर के सभी बाजारों में लोगों ने छठ पर्व के लिए खरीदारी की। ठेकुआ प्रसाद की तैयारी शुरू छठ पूजा में प्रसाद के रूप में ठेकुआ बनाने की परंपरा है। घरों में प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान भास्कर को अर्घ्य देते समय सूप में ठेकुआ प्रमुखता से रखा जाता है। व्रती महिलाएं पारण के समय इसे जरूर खाती हैं। इसे आसपास के लोगों में भी बांटा जाता है। महिलाओं ने घरों में गेहूं साफ किया। उसे कई बार धोया और सुखाया। इसके बाद गेहूं को पिसवाया और आटा बनाया। इसी आटे से ठेकुआ बनाया जाएगा। साथ ही व्रती घरों में चार दिनों तक खाने में इसी आटे का इस्तेमाल करने की परंपरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players