Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पांच सेक्टरों में 3300 एलईडी लाइट लगाने का काम पूरा

पांच सेक्टरों में 3300 एलईडी लाइट लगाने का काम पूरा
शहर के पांच औद्योगिक सेक्टरों में रोशनी के लिए 3350 एलईडी लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है।

अमर सैनी

नोएडा। शहर के पांच औद्योगिक सेक्टरों में रोशनी के लिए 3350 एलईडी लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। 250 नए पोल भी लगाए गए। 32 सीसीटीवी कैमरों को थाने और चौकी से जोड़ा गया। एलईडी लाइट लगाने वाली एजेंसी तीन साल तक रखरखाव का काम भी देखेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के औद्योगिक सेक्टरों के उद्यमी आए दिन प्रकाश व्यवस्था को लेकर शिकायत करते थे। इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना बनाई। पहले से लगी स्ट्रीट लाइटों को हटाकर उनकी जगह एलईडी लाइट लगाई गईं। यूपीडा के मुताबिक, सूरजपुर साइट-बी, सी, कासना साइट-4,5 और ईपीआईपी में अब तक 3300 एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। उन जगहों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई, जहां पहले स्ट्रीट लाइटें नहीं थीं। अब तक 250 नए पोल लगाए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारी के मुताबिक, इन सेक्टरों में एलईडी लाइट लगाने वाली एजेंसी तीन साल तक लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उठाएगी। सुरक्षा के लिहाज से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए 32 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों को थाने से जोड़ दिया गया है। भविष्य में इन कैमरों को यूपीएसआईडीए के कानपुर मुख्यालय से जोड़ा जाएगा।

थाने व चौकी को जोड़ा
यूपीसीडा वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार जैन ने बताया कि अब तक पांच सेक्टरों में रोशनी के लिए 3300 एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। सर्वे के बाद उन स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां अंधेरा रहता था। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से सेक्टरों के गेट व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को नजदीक के थाने व चौकी से जोड़ दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *