Delhi Crime: वसंत कुंज में हॉर्न विवाद में थार ड्राइवर ने गार्ड को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: वसंत कुंज में हॉर्न विवाद में थार ड्राइवर ने गार्ड को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में हॉर्न बजाने से मना करने पर सनसनीखेज वारदात हुई। आरोपी थार गाड़ी ड्राइवर ने गार्ड को सड़क पर कुचल दिया, जिससे पीड़ित के दोनों पैरों में 10 से ज्यादा जगह हड्डियां टूट गईं। ये पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस की टीम इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घायल गार्ड को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया और महज 6 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रंगपुरी निवासी विजय उर्फ लाला के रूप में हुई है। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस केस में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img