Noida Republic Day: शहीद स्मारक पर 77वां गणतंत्र दिवस, 45 वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Noida Republic Day: शहीद स्मारक पर 77वां गणतंत्र दिवस, 45 वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

नोएडा के सेक्टर-29 स्थित शहीद स्मारक पर 77वां गणतंत्र दिवस बड़े भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज और तीनों रक्षा बलों के ध्वज को गौरवपूर्वक फहराया गया। गौतमबुद्ध नगर के पूर्व सैनिकों, नागरिकों और शहीदों के परिजनों ने 45 वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी बहादुरी और बलिदान को याद किया। शहीद स्मारक देश का एकमात्र त्रि-सेवा स्मारक है, जिसे 13 अप्रैल 2002 को तीनों सेनाध्यक्षों द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।

समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी ने समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया। इसके बाद फ्लाइट लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा, कर्नल छिब्बर, श्रीमती थापर, श्रीमती नर्गिस नकवी अपने बच्चों और पौत्र-पौत्रियों के साथ, श्रीमती सुदेश एवं डॉ. संगीता, नरेश शर्मा, श्रीमती नरूरियाल, केसिंह एवं परिवार, श्रीमती विजय गुप्ता सहित अन्य शहीदों के परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व सैनिकों ने भी समारोह में बड़ी संख्या में भाग लिया। लेफ्टिनेंट जनरल आरसी चड्ढा, सुरिंदर वर्मा, वाईपी खुराना, ब्रिगेडियर बाली, अशोक मेहिद्रत्ता, कमांडर नरेंद्र महाजन, कर्नल शशि वैद, ओपी मेहता, आईपी सिंह, एस खरबंदा, सुपाहिया, महेंद्र कुमार, कैप्टन कोहली और समीर कोहली समेत अन्य वरिष्ठ पूर्व सैनिकों ने शहीदों को नमन किया।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब अनाया, रयान और शनाया नकवी ने अपने दादा, शहीद स्क्वाड्रन लीडर आईएच नकवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दृश्य उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर गया और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और गहरा किया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कमांडर नरेंद्र महाजन ने बताया कि वार्षिक श्रद्धांजलि समारोह इस वर्ष 23 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर शहीद स्मारक की स्मारिका 2026 का विमोचन भी किया जाएगा, जो शहीदों के योगदान और बलिदान की गाथा को समर्पित होगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img