दिल्लीभारत

नई दिल्ली/पोर्ट लुई: आईएनएस तेग ने मॉरीशस कोस्ट गार्ड संग की संयुक्त गश्त 

नई दिल्ली/पोर्ट लुई: -समुद्री सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक मेलजोल को भी दिया अंजाम

नई दिल्ली/पोर्ट लुई , 23 जून : भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तेग का मॉरीशस का दौरा रविवार को पूर्ण हो गया।

आईएनएस तेग ने 19 जून से 22 जून तक ना सिर्फ दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक मेलजोल संबंधी गतिविधियों को अंजाम दिया। बल्कि दोनों देशों के बीच की मित्रता को एक नई ऊंचाई भी दी, जो साझा मूल्यों, विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र की समृद्धि के दृष्टिकोण पर आधारित है। अपने दौरे के दौरान आईएनएस तेग ने मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड (एमएनसीजी) के पोतों और विमानों के साथ मिलकर मॉरीशस के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की निगरानी भी की। जो दोनों देशों की अवैध, अपंजीकृत और अनियमित मछली पकड़ने के विरुद्ध साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस दौरान एमएनसीजी कर्मियों को आईएनएस तेग पर विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों जैसे अग्निशमन, क्षति नियंत्रण, ब्रिज एवं इंजन कक्ष की निगरानी, विद्युत प्रणाली तथा हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, जहाज की तकनीकी टीम ने सीजीएस वेलियंट पोत के एक डीजल जनरेटर में तकनीकी खराबी को दूर करने में मदद की, जिसे मॉरीशस कोस्ट गार्ड द्वारा काफी सराहा गया। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन विकास गुलेरिया ने मॉरीशस के पुलिस आयुक्त, कैबिनेट सचिव, भारत के उच्चायुक्त, गृह मामलों की सचिव और कमांडर कोस्ट गार्ड से भेंट की। इन मुलाकातों से द्विपक्षीय रिश्तों में और मजबूती आई।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players