राज्यहरियाणा

मेरे परिवार का ब्राह्मण समाज के साथ अटूट रिश्ता: – चन्द्रमोहन

मेरे परिवार का ब्राह्मण समाज के साथ अटूट रिश्ता: – चन्द्रमोहन

पंचकूला विधानसभा सीट पर ब्राह्मण समाज ने दिया चन्द्रमोहन को समर्थन, भारी मार्जिन से जीत तय

ब्राह्मण समाज को राजनीतिक पदों पर मिलेगी उचित भागेदारी :-चंद्र मोहन

ब्राह्मण समाज की मांगे प्राथमिकता से पूरा करूंगा :-चंद्र मोहन

शुक्रवार को भी विभिन्न पार्टियों के सैकड़ो पदाधिकारीयों का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला रहा जारी

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकुला, 27 सितंबर। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन के समर्थन में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ने पंचकूला सेक्टर 5 पल्लवी होटल में संयुक्त बैठक का आयोजन कर पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन को समर्थन देने की घोषणा की है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने चंद्र मोहन के समक्ष ब्राह्मण आयोग का गठन, पंचकूला में भगवान परशुराम चौक का सौंदर्य करण तथा विभिन्न राजनीतिक पदों पर उचित भागीदारी देने समेत कई मुख्य मुद्दे रखे।

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि ब्राह्मण समाज का उनके परिवार के साथ अटूट रिश्ता है , ब्राह्मण समाज ने हमेशा ही उनके परिवार को पूरे प्रदेश में पूरा मान सम्मान दिया है। इस बार भी ब्राह्मण समाज विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सरकार बनते ही में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की जो भी मांगे हैं उन्हें प्राथमिकता पर पूरा करवाऊंगा।

चन्द्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही भगवान परशुराम चौक का सौंदर्यकरण किया जाएगा तथा पार्कों और मार्गों के नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखे जाएंगे। इसके लिए ब्राह्मण आयोग का गठन किया जाएगा तथा राजनीतिक पदों पर ब्राह्मण समाज को उचित भागीदारी दी जाएगी । ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन को समर्थन देने की घोषणा की। हजारों की संख्या में एकत्रित हो सेक्टर 5 पंचकूला के पल्लवी होटल में ब्राह्मण समाज द्वारा चन्द्रमोहन का भव्य स्वागत किया गया। सभी संस्थाओं के पदाधिकारी ने प्रस्ताव पास कर चन्द्रमोहन को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम का आयोजन दयानन्द कौशिक हरियाणा ब्राह्मण कल्याण संघ, जगदीप अत्री, प्रधान ब्राह्मण सभा पंचकूला, जितेन्द्र शर्मा श्री ब्राह्मण सभा पंचकूला, परशुराम कल्याण संघ, संजय शर्मा, जागृत ब्राह्मण सभा पंचकूला से पूर्व उपप्रधान धर्मवीर शर्मा, पंचकूला ब्राह्मण सभा व शमशेर शर्मा प्रधान कालका-पिंजौर ब्राह्मण सभा, विजय भारद्वाज पूर्व महासचिव ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया।
इनके अलावा सुरेश शर्मा, संतोष शर्मा, सामर्थ भारद्वाज, शशी शर्मा, नितिन शर्मा गोगू, वी.एम.कौशिक, राजेश बतो़ड़, बाल किशन शर्मा, रजनीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, महावीर शर्मा, अजय स्वामी, ओम शुक्ला, सुनील भारद्वाज, विजय शर्मा, ईश्वर, उषा शर्मा, टेकचंद शर्मा, नीरज पराशर, बालमुकन्द शर्मा, विरेश शांडिल्य, विकास भारद्वाज, रामकरण शर्मा, विकास शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजय शर्मा, अतुल गौड, सुनीता शर्मा, आशुतोष, अनिल अत्री, बीरभान शर्मा, राजबीर शर्मा, मुदीता शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, आशुतोष शर्मा व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने पंचकूला विधानसभा सीट पर स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके द्वारा कोई भी प्रत्याशी समाज से खड़ा नहीं किया गया है और ना ही किसी अन्य प्रत्याशी को समर्थन किया है। ब्राह्मण समाज से जो भी पदाधिकारी चुनाव में खड़े हैं वह उनका खुद का निर्णय है। इन प्रत्याशियों द्वारा समाज के लोगों से कोई भी बैठक या सलाह मशविरा नहीं किया गया है। समाज ने पंचकूला में चंद्रमोहन को समर्थन देने का प्रस्ताव पास किया है।

विधानसभा प्रत्याशी चंद्र मोहन ने 26 सितम्बर कोे रत्तेवाली, बूंगा, अलीपुर, बरवाला, सेक्टर 9, इंड ऐरिया-1, सेक्टर 9, के सी क्रास रोड, सेक्टर 8, सेक्टर 5, फतेहपुर में जनसभाओं को संबोधित किया।
उनके पुत्र सिद्धार्थ ने चुनाव प्रचार जारी रखते हुए गांव कामी, रैली, सेक्टर 12, सेक्टर 20 व सेक्टर 6 में चुनाव अभियान जारी रखा।

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन के प्रचार को उस समय बल मिला जब सकेतड़ी से रविन्द्र सिंह, नौवत राम, रामकरण सिंह मल्ही, भारत भूषण बंसल, कृष्ण भारद्वाज, राम रूप राणा, दीपिका, अशोक राणा राजीव कालोनी चन्द्र, गौतम, साहिल, विवेक, मयंक, सोहीत, अमन, सुमित, रोहित, विजय, अमित, सूरज, दूम्मी, अल्कश, विशाल, रोहन, अमित, रोहित ललित, आनन्द, ओम, रवि, सुभाष, गांव रत्तेवाली से डॉ जगदीश, नवनीत कुमार, नवीन, जतिन, राजा राम, मदन लाल, संजीव कुमार, जगिन्द्र सिंह, संदीप कुमार, जसविन्द्र, जीत समेत सैकड़ों पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players