Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कांग्रेस के राज में – जीरी गई थी जहाज में, बीजेपी के राज में – जीरी गई ब्याज में : हुड्डा

हुड्डा
कांग्रेस के राज में - जीरी गई थी जहाज में, बीजेपी के राज में - जीरी गई ब्याज में : हुड्डा

कांग्रेस के राज में – जीरी गई थी जहाज में, बीजेपी के राज में – जीरी गई ब्याज में : हुड्डा

आज मंडियों में एमएसपी से 500 रुपये सस्ती बिक रही धान, किसान परेशान : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इंद्री के संगोहा-संगोही गांव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कंबोज के लिए मांगे वोट

कर्णदेव कंबोज ने कहा- जीटी रोड से इसबार साफ हो जाएगी बीजेपी

इंद्री में एक कॉलेज खोलने की राकेश कंबोज ने रखी मांग

रिपोर्ट : कोमल रमोला

इंद्री (करनाल), 27 सितम्बर।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर किसानों को एमएसपी से वंचित रखना चाहती है। कई दिनों से किसान की धान मंडियों में पहुंच रही है। ऊपर से बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है। लेकिन सरकार धान की खरीद शुरू करने को तैयार नहीं है। इसलिए किसान एमएसपी से 500 रुपए कम में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। हर फसली सीजन में किसानों के साथ बीजेपी द्वारा यही खिलवाड़ किया जाता है। इसलिए अब किसान एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।

हुड्डा शुक्रवार को संगोहा-संगोही गांव के रामलीला ग्राउंड में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप मेरे कहने पर इंद्री से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कंबोज को विजयी बनाकर भेजना और मैं आपके कहने पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना दूंगा। जनसभा को पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान समेत हर वर्ग तानाशाही व बेलगाम भाजपा सरकार से नाराज है। जीटी रोड बेल्ट से इस बार भाजपा पूरी तरह साफ होने जा रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की नीतियां पूरी तरह किसान विरोधी हैं। आज किसान खुद बताते हैं कि कांग्रेस के राज में, जीरी गई जहाज में और अब बीजेपी की राज में ‘जीरी गई ब्याज में’। क्योंकि कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को फसलों के ऊंचे रेट मिलते थे। लेकिन बीजेपी कार्यकाल में किसानों को एमएससी से भी कम रेट पर अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। कांग्रेस सरकार ने गन्ने के भाव में रिकॉर्डतोड़ 193 की बढ़ोत्तरी की थी। कांग्रेस ने 117 रुपये से बढ़ाकर गन्ने का रेट 310 रुपये किया था, यानी 165% की बढ़ोत्तरी। लेकिन बीजेपी ने 10 साल के भीतर गन्ने के रेट में बमुश्किल 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जनता को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और मेरी फसल-मेरा ब्योरा जैसे पोर्टलों के घोटालों में उलझाकर रख दिया है। जबकि किसान ने जो फसल उगाई है, उसे उसकी एमएसपी मिलनी ही चाहिए। इसलिए कांग्रेस किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाएगी और गैर-जरूरी व घोटालों को बढ़ावा देने वाले पोर्टलों को बंद करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नौकरियों में ठेकेदारी खत्म की थी, लेकिन भाजपा सरकार तो खुद ठेकेदार बन गई। कौशल रोजगार निगम में बीजेपी ने बिना आरक्षण, बिना मेरिट, बिना पेंशन और मामूली तनख्वाह पर युवाओं को भर्ती कर उनका शोषण किया है। कौशल रोजगार निगम की आड़ में भाजपा ने एससी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया। कांग्रेस सरकार बनने पर कौशल निगम के कर्मियों को रेगुलर किया जाएगा और उन्हें उचित वेतन दिया जाएगा। भविष्य में कांग्रेस सरकार भर्ती में मेरिट और आरक्षण की व्यवस्था पूरी तरह लागू करते हुए 2 लाख पक्की नौकरियां देगी।

 

साथ ही कांग्रेस सरकार बनने पर 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, एमएसपी की कानूनी गारंटी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के मुफ्त प्लाट व दो कमरे का मकान, ओबीसी की क्रीमी लेयर 10 लाख रुपए, ओल्ड पेंशन स्कीम और 25 लाख रुपए तक गरीबों का मुफ्त इलाज के अपने वादे को हर हाल में पूरा किया जाएगा। शनिवार को कांग्रेस का पूरा घोषणापत्र जारी किया जाएगा, जो कांग्रेस सरकार के पूरे रोडमैप के बारे में बताएगा।

हुड्डा ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस के दस साल का भी राज देखा और अब बीजेपी का राज भी देख लिया। कांग्रेस जनता को कल्याणकारी योजनाएं देती है तो बीजेपी लाठियां देती है। भाजपा ने कर्मचारी, सरपंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स, किसान, नौजवान और पहलवान हर वर्ग पर लाठियां बरसाई हैं। इसलिए अब पूरे हरियाणा से एक ही आवाज गूंज रही है- कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कंबोज ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस इलाके से जीरी 4000 रुपए तक में बिकी थी, लेकिन अब भाव डबल होकर 8000 होने की बजाय आधा होकर 2 हजार रुपए से भी कम रह गया है। इसलिए किसान समेत हर वर्ग आज कांग्रेस के उस राज को याद कर रहा है। क्योंकि कांग्रेस ही चौतरफा विकास करवा सकती है। इलाके के लोगों की मांग है कि कांग्रेस सरकार बनने पर यहां एक कॉलेज बनवाया जाए। उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस इस मांग को जरूर पूरा करेगी।

हुड्डा के साथ आज पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पंजाब से ओमप्रकाश सोनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नरवाल, सुनील पंवार, रणबीर सिंह, सचिन बुड्ढन, जिला पार्षद रामफल, सतपाल कौशिक, अंग्रेज सिंह, किसान नेता जगमाल संधू, अंग्रेज सैनी और अपूर्वा कंबोज आदि नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *